20 Apr 2024, 04:56:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डोरियन चक्रवात प्रभावित बहामास को भारत देगा 10 लाख डॉलर की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 2:51PM | Updated Date: Sep 8 2019 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने चक्रवाती तूफान डोरियन से प्रभावित कैरेबियाई देश बहामास को 10 लाख डॉलर की मदद देने की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने रविवार को यहाँ एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होने कहा, ‘‘डोरियन चक्रवाती तूफान से बहामास में हुई तबाही से हम स्तब्ध हैं। मुश्किलों की इस घड़ी में बहामास की मित्र जनता के प्रति एकजुटता दर्शाते हुए भारत सरकार तुरंत 10 लाख डॉलर की मदद दे रही है।
 
खबरों के अनुसार, कैरेबियाई समुद्री क्षेत्र में डोरियन तूफान ने भारी तबाही मचायी है। बहामास में इससे कम से कम 43 लोग मारे गये हैं और हजारों बेघर हो गये हैं। क्षतिग्रस्त मकानों के मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका है। बहामास के प्रधानमंत्री ‘ मिनिस ने कहा कि अबाको द्वीप समूह में तूफान ने अभूतपूर्व तबाही मचाई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »