25 Apr 2024, 20:56:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेठमलानी ने संघर्ष से पहचान बनाई : सिब्बल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 2:49PM | Updated Date: Sep 8 2019 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मशहूर वकील तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह देश के जाने माने अधिवक्ता थे जिन्होंने संघर्ष से अपनी पहचान बनायी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी की तरफ से उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह देश के अहम वकीलों में से एक थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बनने के बाद श्री जेठमलानी भारत आए थे। जीवन में संघर्ष करते हुए उन्होंने देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह 1988 से संसद सदस्य रहे और बाद में केंद्र सरकार में कानून तथा शहरी विकास मंत्री भी रहे। वह देश के चंद जाने माने वकीलों में एक थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »