24 Apr 2024, 22:26:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

खुशखबरी - चांद पर विक्रम लैंडर का पता चला - ऑर्बिटर ने भेजी पहली तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 2:21PM | Updated Date: Sep 8 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मिशन चन्द्रयान- 2 से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का पता लगाने में सफलता हासिल की है। इसरो के प्रमुख के सिवन ने कहा कि हमें विक्रम लैंडर का पता चल गया है। अभी तक विक्रम से कोई संपर्क नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि ऑर्बिटर ने विक्रम की तस्वीरें भेजी हैं लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि उससे संपर्क करने की कोशिशें की जा रही हैं।
 
भारतीय अनुसंधान संगठन (इसरो) के चीफ के. सिवन ने लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने और मिशन चंद्रयान-2 के बारे में कहा था कि अभी सारी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। इसरो चीफ ने डीडी न्यूज से बात करते हुए कहा कि वैज्ञानिक उससे अगले चौदह दिनों तक संपर्क साधने की कोशिश करते रहेंगे। लैंडर से दोबारा संपर्क होने की कोई सूरत के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए के. सिवन ने कहा- “हम संपर्क साधने की कोशिश करते रहेंगे, हम अगले 14 दिनों तक संपर्क करने की कोशिश करेंगे।” चंद्रयान के साथ गये ऑर्बिटर के बारे में बताते हुए के सिवन ने कहा कि ऑर्बिटर की लाइफ मात्र एक साल के लिए तय की गई थी, लेकिन ऑर्बिटर में मौजूद अतिरिक्त ईंधन की वजह से अब इसकी उम्र 7 साल तक लगायी जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »