16 Apr 2024, 20:36:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से तबाही - 2 की मौत, कई मकान-वाहन बहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 1:33PM | Updated Date: Sep 8 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से भारी तबाही मची हुई है। बादल फटने की वजह से बरसाती नाले ने काल बनकर इलाके में तबाही मचा दी। बादल फटने की वजह से अचानक आए पानी में करीब एक से डेढ़ दर्जन वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। कई के घायल होने की खबर है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्‍क्‍यू के लिए मौके पर पहुंच गई है। और लोगों को बाहर निकाल रही है। पिथौरागढ़  के नाचनी इलाके में बारिश से चार मकान के ढह गए।
 
बारिश के कारण यह मकान  क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिस वजह से यह हादसा हुआ। घटना की खबर मिलने के बाद से एसडीआएफ की टीम घटना स्थल के लिए निकल चुकी है। खबर है कि बादल फटने के दौरान हल्के वाहन भी बह गए हैं। वहीं दूसरी ओर बड़बगड़ क्षेत्र में जानवरों के दबने की भी सूचना है। रामगंगा नदी  उफान पर है। क्षेत्र के सभी नदी नालो का जल स्तर बढ़ गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »