26 Apr 2024, 03:29:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शर्मसार! पति के सामने ही 4 लोगों ने किया पत्नी का गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 11:30AM | Updated Date: Sep 8 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति के सामने ही 4 बदमाशों ने उसकी पत्‍नी के साथ गैंगरेप किया। अमरोहा में शनिवार देर रात बाइक सवार चार बदमाशों ने पति संग दवाई लेकर लौट रही विवाहिता के साथ तमंचे के बल पर खेत में गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला के पति के सामने उसका गैंगरेप किया जब उसने इसका विरोध किया तो उसके हाथ मे गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश धमकाते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही बदमाशों की तलाश को कांबिंग शुरू की।
 
बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी मेरठ में हुई है। शनिवार देर रात वह चांदपुर से दवाई लेकर पति के साथ मायके आ रही थी। धनौरा में गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के बाद ई-रिक्शा से पति-पत्नी कुआंखेड़ा गांव लौट रहे थे। पीड़िता के मुताबिक मिलक गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उनको रोक लिया। लूटपाट के बाद ई-रिक्शा वाले को भगा दिया और उन्हें सड़क किनारे खेत में ले गए। जहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली हाथ मे लगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »