19 Apr 2024, 22:09:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने चन्द्रयान-2 अभियान के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 10:20PM | Updated Date: Sep 7 2019 10:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने  चन्द्रयान-2 अभियान के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है और देश में वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यों  के लिए भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)को अधिक राशि आवंटित करने की सरकार से मांग की है। भाकपा महासचिव डी राजा ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा,‘‘ विज्ञान के क्षेत्र में असफलताएं ही सफलताओं की सीढियां होती हैं। हमारे वैज्ञानिकों ने जो कठिन मेहनत  की और जो  प्रयास किये उसके लिए उनको बधाई। इसरो की स्थापना डॉ. होमी जहांगीर भाभा तथा विक्रम सारा भाई जैसे दूरदर्शी वैज्ञनिकों ने की थी और सतीश धवन, प्रोफेसर यशपाल तथा प्रोफेसर यू. आर. राव ने उसे आकार दिया और विश्व स्तरीय अन्तरिक्ष संगठन बनाया। अब तो फ्रांस और जापान जैसे देश भी इसकी सेवाएं ले रहे हैं।’’ राजा ने कहा कि इसरो की टीम और महिला विज्ञानिकों को विशेष बधाई कि उन्होंने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने कहा,‘‘हमारा मानना है कि वैज्ञानिकों के कारण हम गर्व महसूस कर रहे हैं। हम सरकार से इसरों और अन्य प्रमुख वैज्ञानिक संस्थाओं को अधिक फंड देने की मांग करते हैं।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »