24 Apr 2024, 15:37:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूरा देश इसरो वैज्ञानिकों के साथ : जावड़ेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 11:45AM | Updated Date: Sep 7 2019 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को चन्द्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 के चांद की सतह पर उतरने से चूकने के बाद वैज्ञानिकों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा वैज्ञानिकों ने पहले भी अद्भुत उपलब्धियां हासिल की है और भविष्य में भी हासिल करेंगे।
 
जावडेकर ने ट्विटर कर कहा, ‘‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने पहले भी अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं और आगे भी बहुत उपलब्धियां हासिल करेंगे। पूरा देश आपके साथ है। गौरतलब है कि चांद पर उतरने से महज 2.1 किलोमीटर पहले चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का धरती पर स्थित मिशन नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »