26 Apr 2024, 00:29:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेएनयू छात्र संघ पदों के लिए मतदान जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 8:03PM | Updated Date: Sep 6 2019 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के 2019..20 के पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है । मतदान दो पालियों में होगा। सुबह का मतदान सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुआ जो एक बजे तक चला। दूसरी पाली में अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे। सुबह की पाली में मतदान के लिए छात्रों की कतार देखी गईं। इस वर्ष अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक छह उम्मीदवार अध्यक्ष और सबसे कम दो संयुक्त सचिव पद पर हैं। उपाध्यक्ष और सचिव पद पर तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में हैं । नतीजों की घोषणा आठ सितंबर को होगी । भारतीय जनता पार्टी समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मनीष जांगिड़ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रह हैं । लेफ्ट यूनिटी से आएशी घोष, बापसा से जितेंद्र सूना , सीआरजेडी से प्रियंका भारती और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के प्रशांत कुमार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। राघवेंद्र मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »