29 Mar 2024, 00:53:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पी. वी. सिंधू के पदक जीतने पर सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, प्रियंका गांधी ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 1:33AM | Updated Date: Aug 26 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को विश्व बैडमिंटन चैपियनशिप में पी. वी. सिंधू को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। गांधी ने कहा, ‘‘ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी के रूप में सिंधु ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। उनकी दृढ़ता और धैर्य की कहानी करोड़ो लोगों को प्रेरित करेगी।’’ उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में सिंधू नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगी।
 
बनर्जी ने भी पी. वी. सिंधू को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘‘ आपने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने पर आपको बधाई।’’ प्रियंका गांधी ने भी टवीट कर कहा, ‘‘ पूरे देश को आपकी प्रतिभा पर गर्व है। विश्व  बैडमिंटन चैंपियनशिप में आपकी जीत पर हार्दिक बधाई तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’ इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल समेत कई हस्तियों ने सिंधू को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »