28 Mar 2024, 21:38:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ प्रशासन का रवैया क्रूर: राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 9:16PM | Updated Date: Aug 25 2019 9:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि शुक्रवार को  उनके साथ विपक्ष के अन्य नेताओं को जिस तरह श्रीनगर जाने से रोका गया उससे पता चलता है कि वहां के लोगों के साथ प्रशासन क्रूर तरीके से पेश आ रहा है। गांधी ने रविवार को एक ट्वीट कर कहा ‘‘यह 20 दिनों से हो रहा है जब जम्मू कश्मीर के लोगों की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों  पर रोक लगा दी गई है। जब हम लोगों ने कल श्रीनगर जाने की कोशिश की तो हमें रोका गया और इसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं तथा प्रेस को इस बात का अहसास हो गया कि वहां के लोगों के साथ  प्रशासन क्रूर तरीके से पेश आ रहा है और ज्यादतियां हो रही हैं।’’

गौरतलब है कि गांधी समेत नौ विपक्षी दलों के 12 प्रतिनिधियों को कल कश्मीर की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी और इन सभी को श्रीनगर हवाई अड्डे से वापस दिल्ली आना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने बडगाम के जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर कहा था कि वे राज्यपाल के निमंत्रण पर कश्मीर घाटी के दौरे के लिए आए थे। इन नेताओं ने अपने आपको हिरासत में लिए जाने को ‘‘ अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक ’’ करार दिया था। गांधी ने यह भी कहा कि अगर वहां धारा 144 लागू है तो वह वहां लोगों से अकेले में बातचीत को तैयार है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »