29 Mar 2024, 08:04:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चार राज्यों की एक-एक सीटों पर उपचुनाव की तिथियां घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 8:17PM | Updated Date: Aug 25 2019 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ , केरल, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तिथियां रविवार को घोषित कर दी गयीं। छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा,  केरल की पाला, त्रिपुरा की बधरघाट और उत्तर प्रदेश की हमीरपुर में एक साथ 23 सितंबर को मतदान होंगे। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 28 अगस्त को जारी की जायेगी। नामांकन की अंतिम तिथि चार सितंबर है, जबकि पांच सितंबर  को नामांकनपत्रों  की जांच होगी तथा सात सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतगणना 27 सितंबर को होगी। छत्तीसगढ़ में बस्तर के चित्रकोट विधानसभा के उपचुनाव के लिए तिथि की घोषणा बाद में अलग से की जायेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »