19 Apr 2024, 17:27:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने अरुण जेटली के निधन पर जताया दुःख, बोले- एक महत्वपूर्ण मित्र खो दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 3:28PM | Updated Date: Aug 24 2019 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह एक बड़े नेता, बुद्धिजीवी और कानून क्षेत्र के महारथी थे। तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे मोदी ने श्री जेटली की पत्नी से टेलीफोन पर भी बात की। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा , ‘‘उनका निधन दुखद है। उनकी पत्नी संगीता जी और पुत्र रोहन से बात की और संवेदना व्यक्त की।
 
ओम शांति’’ प्रधानमंत्री ने कहा , ‘‘अरूण जेटली जी के निधन से उन्होंने एक महत्वपूर्ण मित्र खो दिया है, जिनको मैं दशकों से जानता था। विभिन्न मुद्दों पर उनकी जानकारी और समझ असाधारण थी। उन्होंने अच्छा जीवन जीया और हमें कई अच्छी यादों के साथ छोड़ गये। हमें उनकी याद आयेगी। मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जेटली का अटूट बंधन था। तेज तर्रार छात्र नेता के रूप में वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आये थे।
 
वह पार्टी का चेहरा बन गये थे और उन्होंने अपने कार्यक्रमों और योजनाओं से पार्टी की विचारधारा को समाज के बड़े वर्ग तक पहुंचाया। अपने लंबे राजनीतिक कैरियर के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के मंत्री रहते हुए जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और देश के आर्थिक विकास, रक्षा , कानून तथा व्यापार के क्षेत्र में योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन्त , हाजिरजवाब , विनोदी स्वभाव और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी श्री जेटली ने समाज के सभी वर्गों में स्वीकार्य थे। उन्हें देश के संविधान , इतिहास , लोक नीति , शासन और प्रशासन का अच्छा ज्ञान था। 
    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »