28 Mar 2024, 23:34:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तमिलनाडु में घुसे लश्‍कर के 6 आतंकी - राज्‍य में हाई अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 3:06PM | Updated Date: Aug 23 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्‍नै। तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आतंकवादी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा के 6 आतंकी श्रीलंका के रास्‍ते तमिलनाडु के कोयंबटूर में घुस गए हैं। आतंकियों के घुसपैठ की सूचना के बाद राज्‍य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इन आतंकवादियों ने श्रीलंका के रास्‍ते भारत में प्रवेश किए हैं। इन 6 आतंकवादियों में एक पाकिस्‍तानी और एक श्रीलंका का तमिल आतंकी है।
 
ये सभी आतंकवादी मुस्लिम हैं लेकिन उन्‍होंने हिंदुओं की तरह से वेशभूषा धारण कर रखा है। लश्‍कर आतंकवादियों ने तिलक और भभूत लगा रखा है। अलर्ट को देखते हुए राजधानी चेन्‍नै समेत पूरे राज्‍य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चेन्‍नै में सुरक्षाकर्मियों ने गश्‍त बढ़ा दी है और महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर पुलिसकर्मियों की संख्‍या बढ़ा दी गई है। इसके अलावा क्‍यूआरटी टीम को भी तैनात किया गया है। प्रमुख चौराहों पर सुरक्षाकर्मी लोगों की जांच कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »