29 Mar 2024, 15:28:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने फिर बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड - दुनियाभर में छाया शो 'Man vs Wild'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 1:04PM | Updated Date: Aug 21 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित हुए स्पेशल एपिसोड मैन वर्सेस वाइल्ड में नजर आए थे। पीएम मोदी के इस स्पेशल एपिसोड को देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि यह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला एपिसोड बन गया है। इस बात की जानकारी खुद बेयर ग्रिल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। 
 
बता दें कि बेयर गिल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है कि, "मैन वर्सेस वाइल्ड ने भारत और दुनिया भर में सबसे ट्रेनिंग शो का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस शो को ट्विटर पर 3.6 बिलियन इंप्रेशंस भी मिल चुके हैं।" इतना ही नहीं बेयर गिल्स ने आगे यह भी लिखा कि "धन्यवाद जिन-जिन लोगों ने मेरे इस एपिसोड को देखा है।
 
मैन वर्सेस वाइल्ड 12 अगस्त को 180 से अधिक देशों में डिस्कवरी नेटवर्क के चैनलों पर दिखाया गया था। जिसमें पीएम मोदी शो के होस्ट बेयर गिल्स के साथ रोमांचक सफर तय करते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कई सारी बातों को बेयर के साथ शेयर किया था। इस शो के दौरान मोदी ने पर्यावरण सुरक्षा की बात भी की थी और बताया था। कि पेड़ों के लिए मौजूद रहना इंसानों के लिए क्यो बेहद जरूरी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »