नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चंद्रयान-2 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी और कहा कि चांद की ऐतिहासिक यात्रा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ चंद्रयान-2 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश पर टीम इसरो को बधाई। इस सफलता के लिए शुभकामनाएं।