20 Apr 2024, 16:00:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

MP में दर्दनाक हादसा... सेल्फी लेते समय पति के सामने नदी में बही पत्‍नी, हुई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 4:29PM | Updated Date: Aug 19 2019 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पीथमपुर। मध्य प्रदेश के पीथमपुर जिले के मंडलेश्वर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां सेल्फी लेते समय एक विवाहिता की नदी में गिरने से मौत हो गई। जिस समय महिला नदी में गिरी उस समय घटनास्थल पर उसका ​पति भी मौजूद था। वह चाहकर भी पत्नी को बचा नहीं पाया। इस जोड़े की महज छह माह पहले ही शादी हुई थी। फिलहाल विवाहिता का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
 
मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार पीथमपुर निवासी रुपाली पटेली की 9 मार्च 2019 को कोगांवा निवासी युवक के साथ हुई थी। रक्षाबंधन के मौके पर रुपाली पति के साथ अपने पीहर पीथमपुर आई थी। भाई के राखी बांधने के बाद वह पति के साथ ससुराल लौट रही थी। रास्ते में मंडलेश्वर-कसरावद मार्ग के एक पुल पर पति पत्नी सेल्फी खींचने लगे। इस दौरान रुपाली ने नदी में सिक्का फेंकने की इच्छा जताई। चश्मदीदों का कहना है कि सिक्का फेंकते समय रुपाली का बैलेंस बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरी। रुपाली के गिरने के बाद उसकी लगातार तलाश की गई, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »