19 Mar 2024, 07:46:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया को अनुच्छेद 370 पर अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 1:10AM | Updated Date: Aug 19 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अनुच्छेद 370 पर अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए। चौहान ने  यहां भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘ मैं इस मसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  से कुछ भी बोलने की अपेक्षा नहीं करता हूं लेकिन गांधी को अनुच्छेद 370 पर अपनी राय साफ करना चाहिए।

गांधी को इस मुद्दे पर कांग्रेस का रुख जाहिर करना चाहिए।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया,‘‘ गांधी रणछोड़ दास हो गये हैं। लोक सभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के नाते उनकी जिम्मेदारी थी कि वह पार्टी की मजूबती के लिए काम करते लेकिन उन्होंने हथियार डालना बेहतर समझा।’’ उन्होंने कहा,‘‘ कांग्रेस में अजीबोगरीब स्थिति है। राहुल  और सोनिया जी, अहमद की टोपी मोहम्मद के सिर और मोहम्मद की टोपी अहमद के सिर। पार्टी का अध्यक्ष पद घर में ही रहता है।  जब तक कांग्रेस से वंशवाद खत्म नहीं होगा तब तक उसकी हालत नहीं सुधर सकती।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण अनुच्छेद 370  की समस्या का समाधान पिछले 70 साल से नहीं निकल पाया था और प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका हल 48 घंटे के अंदर निकाल दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »