26 Apr 2024, 03:10:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बाल-बाल बचे नितिन गडकरी - अचानक विमान में आई खराबी, रनवे से लौटा वापस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 1:40PM | Updated Date: Aug 13 2019 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। इंडिगो एयरलाइंस का विमान सोमवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। यह विमान नागपुर से दिल्ली जा रहा था। जानकारी के अनुसार उड़ान से ठीक पहले रनवे पर इसमें तकनीकी खराबी आ गयी जिसके बाद इसे लौटा दिया गया। बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
 
इस विमान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सवार थे। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट ( 6E 636) जैसे ही नागपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंचा, पायलट को इसमें कोई तकनीकी खामी का अहसास हुआ और इसके बाद उड़ान को रद्द करने का फैसला लिया गया। पायलट विमान को रनवे से अलग लेकर आया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »