19 Apr 2024, 17:17:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चांद के नजदीक 20 को पहुंचेगा चंद्रयान-2

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 1:07AM | Updated Date: Aug 13 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। भारत का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 चांद की कक्षा में 20 अगस्त को पहुंच जाएगा, इसके बाद 7 सितंबर को वह चांद की सतह पर उतरेगा। यह जानकारी सोमवार को भार इसरो के चेयरमैन डॉ. के सिवन ने दी। उन्होंने बताया कि चंद्रयान अगले दो दिन में धरती की कक्षा छोड़ देगा। सिवन डॉ. विक्रम साराभाई की जन्मशती के मौके पर अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

विक्रम साराभाई को भारतीय स्पेस कार्यक्रम का जनक माना जाता है। सिवन ने चंद्रयान की गतिविधियों के बारे में बताया कि चंद्रयान-2 के 22 जुलाई के लॉन्च के बाद अब वह धरती के आसपास चक्कर काट रहा है। बुधवार सुबह हम एक खास मूवमेंट करने वाले हैं। 14 अगस्त को सुबह करीब 3.30 बजे हम ट्रांस-लूनर-इंजेक्शन नाम का मूवमेंट करेंगे। इससे चंद्रयान-2 धरती को छोड़कर चांद की ओर बढ़ने लगेगा। 20 अगस्त को हम चांद के नजदीक पहुंच जाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »