26 Apr 2024, 03:46:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बाढ़ के पानी में बहकर आया मगरमच्छ - घर की छत पर अटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 3:59PM | Updated Date: Aug 12 2019 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। वहीं भारी बारिश ने कर्नाटक जैसे राज्य में भी काफी तबाही मचा रखी है। यहां आई बाढ़ से लोग काफी परेशान हैं। यहां बाढ़ से सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि जानवरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ को लेकर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडयो में दिखाया जा रहा है कि कर्नाटक के बेलगाम की रायबाग तहसील में काफी बड़ा मगरमच्छ घर की छत पर चढ़ गया है। इस मगरमच्छ को देखते ही, लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। 
 
मालूम हो कि इस दौरान भारी बारिश के कारण भारत के कई राज्य पानी में डूबे हुए हैं। कर्नाटक, केरल और गुजरात के लोगों का बाढ़ के कारण हाल बेहाल हुआ है. अब तक इन राज्यों में करीब 150 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दस लाख से अधिक लोगों के लिए राहत शिविर लगाए गए हैं। मालूम हो कि इससे पहले वडोदरा की राजहंस सोसाइटी में भी एक मगरमच्छ पहुंच गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »