18 Apr 2024, 10:59:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 3:15PM | Updated Date: Aug 12 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक बार फिर से केरल पर कुदरत का कहर जमकर बरसा है, भारी बारिश की वजह से यहां मौत का आंकड़ा 72 पहुंच गया है, जबकि 58 लोग लापता हैं, स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है, इसलिए लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।
 
जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के बाकी हिस्सों, कोंकण -गोवा तट, लक्षद्वीप समूह, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्य के हिस्सों में मॉनसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है। पश्चिमी राजस्थान, रायलसीमा, उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में मॉनसून कमजोर बना रह सकता है।
 
इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है, आज देश के गुजरात कोंकण,गोवा, कर्नाटक ,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की आशंका है यही नहीं देश के बाकी सभी स्थानों पर मॉनसून बना रहेगा तथा पश्चिमी राजस्थान और तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »