20 Apr 2024, 14:52:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत में पहली बार दौड़ेगी पानी में चलेगी ट्रेन - बनाई गई 30 मीटर गहरी सुरंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 12:01PM | Updated Date: Aug 12 2019 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अब जल्‍द ही आप भारत में पानी के नीचे ट्रेन चलते देख सकेंगे। यह ट्रेन कोलकाता की हुगली नदी के नीचे से गुजरेगी। इसके लिए 520 मीटर लंबी और लगभग 30 मीटर गहरी सुरंग बनाई गई है, जिसे पार करने में कोलकाता मेट्रो को महज एक मिनट का समय लगेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है, 'भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है। इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा, और देश को गर्व का अनुभव होगा।
 
वीडियो में यह भी बताया गया है कि पहली अंडर वॉटर मेट्रो कोलकाता के सॉल्ट लेक सेक्टर-5 से हावड़ा मैदान तक की यात्रा करने के लिए तकरीबन तैयार है। दो फेज में बंटी इस लाइन में फेज-1 को जल्द ही आम लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा। देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रेन को पानी से बचाने के लिए सुरंग में चार उच्च स्तरीय सुरक्षा कवच लगाए गए हैं। वहीं, सुरंग में दोनों तरफ से मेट्रो के आने-जाने की भी व्यवस्था की गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »