24 Apr 2024, 10:50:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रजनीकांत ने शाह और PM मोदी की जोड़ी को बताया कृष्ण-अर्जुन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 2:10PM | Updated Date: Aug 11 2019 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने रजनीकांत ने जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद रविवार को इस फैसले पर गृह मंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की। साथ ही उन्होंने अमित शाह और पीएम मोदी की जोड़ी को कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी बताया। रजनीकांत ने आगे कहा कि मिशन कश्मीर के लिए अमित शाह को मेरी हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए उन्हें मेरा सलाम।
 
चेन्नई में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और शाह भगवान कृष्ण और अर्जुन की तरह है। उन्होंने आगे कहा कि हम ये नहीं जानते की कौन कृष्ण है और कौन अर्जुन। बता दें कि रजनीकांत के घोषणा की है कि वह अपनी पार्टी बनाएंगे और 2021 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी ने महाभारत में कौरवों को हराने में खास भूमिका निभाई थी। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »