19 Apr 2024, 08:59:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू कश्मीर में हालात बिगड़ने की रिपोर्ट, मोदी करें स्थिति स्पष्ट : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 1:14AM | Updated Date: Aug 11 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज रात कहा कि जम्मू कश्मीर में हालात बहुत खराब हाने की रिपोर्ट आ रहीं हैं और इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को पारदर्शी ढंग से देश को बताना चाहिए कि वहां वास्तविक स्थिति क्या है। नये कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए चल रही पार्टी कार्य समिति की बैठक से बीच में बाहर आये गांधी ने संवाददताओं से कहा कि ऐसी रिपोर्टें आयी हैं कि जम्मू कश्मीर में हालात बहुत खराब हो गये हैं। वहां हिंसा होने की खबरे हैं। बैठक में नये अध्यक्ष के बारे में विचार विमर्श रोक कर जम्मू कश्मीर के बारे में चर्चा की गयी और इस पर  ‘प्रजेंनटेशन’ दिया गया।

उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी है कि प्रधानमंत्री और सरकार पारदर्शिता से देश को बताएं कि जम्मू कश्मीर में वास्तव में क्या हो रहा है। वहां स्थिति नियंत्रण में है या कैसी है। कार्य समिति की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में आज ही दूसरी बार रात सवा आठ बजे के करीब शुरू हुई थी जिसमें गांधी नहीं आए थे। वह करीब सवा घंटे बाद बैठक में पहुंचे। उन्होंने संवाददाताओं से स्पष्ट किया कि वह बैठक में नहीं शामिल हो रहे थे लेकिन उन्हें जम्मू कश्मीर के संबंध में रिपोर्टें आने के मद्देनजर इसमें बुलाया गया और नये अध्यक्ष के बारे में विचार विमर्श रोककर वहां की स्थिति पर चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि कार्य समिति की बैठक में नये अध्यक्ष को लेकर अब फिर से विचार विशर्म शुरू हो गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »