19 Apr 2024, 19:37:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नया अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस कार्य समिति की दूसरी बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 1:14AM | Updated Date: Aug 11 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नये कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारिक इकाई कार्य समिति की बैठक आज रात दोबारा हो रही है जिसमें दिन में गठित पांच उप समितियों की रिपोर्ट पर विचार किया जा रहा है। कार्य समिति की पहले सुबह 11 बजे बैठक हुई थी जिसमें पार्टी के नये अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए क्षेत्रवार पांच समितियां बनायी गयीं थी और उनसे रात आठ बजे तक अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया था। पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन उप समितियों में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उनका कहना कहना था इससे नाम तय करने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है जो अलोकतांत्रिक होगा। दूसरी बार शुरू हुई बैठक में सोनिया गांधी, गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। गांधी इसमें करीब एक घंटे बाद पहुंचे। सुबह की बैठक में वह अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अपने पुराने फैसले परअड़े रहे। उनकी सहमति के बाद ही नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए पांच समितियों का गठन किया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »