24 Apr 2024, 14:45:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भूटान में हजारों दीप जलाकर सुषमा को दी गई श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 7:42PM | Updated Date: Aug 10 2019 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

थिम्पू। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचूक ने सिम्टोखा जोंग में हजारों दीप जलाकर भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। भूटान ब्राडकास्टिंग सर्विस की रिपोर्ट के मुताबिक भूटान के राजा ने सिम्टोखा जोंग में भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा की याद में दीप जलाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजिल अर्पित की है।

उन्होंने सुषमा के परिजनों और भारत सरकार को संदेश भेजकर संवेदना प्रकट की है। रिपोर्ट में कहा गया कि स्वराज ने भूटान के हितों के लिए काफी काम किए थे और उनके कार्यकाल में दोनों देशों के बीच मित्रता काफी गहरी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर भूटान जाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »