28 Mar 2024, 16:24:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल में बारिश- बाढ़ से 42 लोगों की मौत - 24,990 लोग शिविरों में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 1:01PM | Updated Date: Aug 10 2019 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही बारिश से जान-माल को भारी नुकसान हो रहा है। बारिश का कहर अब भी जारी है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। वहीं, एक लाख से ज्यादा लोगों ने राहत शिविरों में पनाह ली है। अधिकारियों ने सुबह मिली रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आठ अगस्त से अभी तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में कोझिकोड़ और मलप्पुरम जिले में 20 लोगों और वायनाड में नौ लोगों को जान गवांनी पड़ी है।
 
उन्होंने बताया कि राज्य के 988 राहत शिविरों में 1,07,699 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया। वायनाड से सबसे अधिक 24,990 लोगों ने इन शिविरों में पनाह ली है। माना जा रहा है कि मलप्पुरम जिले में नीलाम्बुर क्षेत्र में हुए भूस्खलन में 40 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। इलाके से तीन शव बरामद किए गए हैं और दो लोगों को बचाया गया है। राज्य पुलिस, राहत-बचाव दल और स्थानीय लोगों के साथ एनडीआरएफ इस क्षेत्र में बचाव अभियान चला रहा है। खराब मौसम ने क्षेत्र में बचाव कार्यों को बुरी तरह प्रभावित किया है। वायनाड के मेप्पडी क्षेत्र में भूस्खलन के मलबे से नौ शव बरामद किए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »