25 Apr 2024, 09:06:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड से मुलाकात की। राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। धनखड़ के 30 जुलाई को राज्यपाल की शपथ लेने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली आधिकारिक बैठक हुई। बनर्जी और उनके कैबिनेट सहयोगी धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के एक घंटे की बैठक के बाद राज्यपाल की पत्नी सुदेश धनखड़ भी उनके साथ शामिल हुईं। बैठक में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इससे पहले गुरुवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »