18 Apr 2024, 22:53:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेल मे बंद अपराधी को दिल दे बैठी महिला कॉन्स्टेबल, फिर रचाई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 1:13PM | Updated Date: Aug 9 2019 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। यूपी के नोएडा से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां एक अपराधी और महिला पुलिसकर्मी को आपस में प्यार हुआ और अब दोनों ने शादी भी कर ली। ग्रेटर नोएडा के एक पुलिस थाने में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल को हिस्ट्रीशीटर से प्यार हो गया। राहुल दसराना नाम का यह हिस्ट्रीशीटर दांकोर इलाके का रहने वाला है। जहां उसकी काफी धमक है। राहुल पर कई दर्जन केस दर्ज हैं। इसके अलावा वो मनमोहन गोयल मर्डर केस में भी एक आरोपी है। सिर्फ इतना ही नहीं दसराना एक शार्प शूटर भी है। जो अनिल दुजाना गैंग के लिए काम करता है। इस गैंग पर मर्डर और लूटपाट जैसे कई मामले दर्ज हैं।
 
पुलिस जिस अपराधी को पकड़कर लाई थी, उसे ही उनकी एक पुलिकर्मी दिल दे बैठेगी ये शायद ही किसी ने सोचा होगा। पुलिस और अपराधी के बीच ये प्यार का सिलसिला तब शुरू हुआ जब राहुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद से ही लगातार उसकी कोर्ट में पेशी होती रही। पेशी के दौरान उसे कोर्ट के लॉकअप में रखा जाता था। इसी लॉकअप के बाहर महिला कॉन्स्टेबल भी तैनात थीं। फिर क्या था, पेशियों का सिलसिला चलता रहा और राहुल लॉकअप में आता रहा। दोनों के बीच इस दौरान बातचीत शुरू हो गई। कुछ ही दिनों में दोनों एक दूजे को दिल भी दे बैठे। जिसके बाद राहुल के जमानत पर छूटते ही दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »