19 Apr 2024, 07:45:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गैंगरेप के बाद 15 साल की लड़की ने मांगी लिफ्ट, फिर हुआ गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 4:21PM | Updated Date: Aug 8 2019 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेवात। हरियाणा के मेवात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग से 12 घंटे में दो बार गैंगरेप किया गया। हैरानी वाली बात ये है कि एक बार गैंगरेप होने के बाद लड़की ने जिस कार से मदद मांगी उसमें बैठे लोगों ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है। 
 
बताया जा रहा है कि मेवात इलाके में बाइक सवार दो युवक नाबालिग लड़की को अगवा कर जंगल में ले गए और उसका रेप किया। अपनी हवस मिटाने के बाद उन्होंने लड़की को वहीं जंगल में छोड़ दिया। जिसके बाद जैसे-तैसे लड़की मदद के लिए सड़क तक पहुंच गई। लेकिन उसे शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिससे वो मदद मांगने जा रही है, वो भी उसे अपना शिकार बना लेंगे।
 
लड़की ने सड़क पर एक कार को मदद के लिए हाथ दिया। कार चालक ने तुरंत कार रोक भी दी। जिसके बाद कार सवार युवक लड़की को कार में बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां एक बार फिर उसके साथ रेप हुआ। इन युवकों ने भी लड़की के साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद वो उसे पुन्हाना-जुरेहड़ा रोड पर छोड़कर भाग गए।
 
इन दोनों घटनाओं के बाद पीड़ित लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस पर देरी से कार्रवाई करने के आरोप भी लग रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »