19 Apr 2024, 19:20:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलिसवाले ने चलती ट्रेन के टॉयलेट में किया महिला कैदी से रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 3:10PM | Updated Date: Aug 8 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्‍ली पुलिस के एक सिपाही ने राजधानी दिल्‍ली को शर्मसार कर दिया। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक महिला कैदी के साथ पश्चिम बंगाल ले जाते समय दिल्ली पुलिस के इस सिपाही ने ट्रेन के टॉयलेट में महिला कैदी से रेप कर लिया। महिला कैदी ने कहा है कि जब उसे ट्रेन से वेस्ट बंगाल से दिल्ली लाया जा रहा था तब 3-4 अगस्त की रात को उसके साथ चलती ट्रेन के बाथरूम में डीएपी के जवान ने रेप किया।
 
पीड़िता के मुताबिक, ट्रेन में सफर के दौरान उसे दो महिला पुलिसकर्मी ट्रेन के टॉयलेट में ले गए। इस बीच एक मात्र पुरुष सिपाही ने खुद टॉयलेट के बाहर रहकर सुरक्षा करने की बात कहकर दोनों महिला पुलिसकर्मियों को अपनी सीटों पर वापस जाने के लिए कहा। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद पुलिस सिपाही ने उसके साथ रेप किया। रेप की यह घटना 3 अगस्त को नंदन कानन एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में हुई थी, जब महिला कैदी मुर्शिदाबाद में अदालत की सुनवाई में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली लौट रही थी। घटना के अगले दिन, 42 वर्षीय महिला ने तिहाड़ जेल के डॉक्टर को घटना के बारे में बताया था।
 
आरोपी कांस्टेबल दिल्ली सशस्त्र पुलिस (डीएपी) का सदस्य है, जो कि दिल्ली पुलिस की ही एक विंग है जो कैदियों को अदालत की सुनवाई के लिए एस्कॉर्ट प्रदान करती है। एक पुरुष और दो महिला कांस्टेबल पीड़ित महिला कैदी को अदालत में पेशी के लिए पश्चिम बंगाल लेकर गए थे।
पश्चिम बंगाल ले जाते समय तिहाड़ जेल की एक महिला कैदी से पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से ट्रेन में दुष्कर्म की घटना की शिकायत को राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने और आयोग को एक विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »