28 Mar 2024, 16:17:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुषमा स्वराज को रायसेन की कचौड़ी बहुत पसंद थी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:01AM | Updated Date: Aug 8 2019 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र की सांसद रहीं दिवंगत नेता सुषमा स्वराज रायसेन की कचौडी बहुत पसंद थी। स्वराज वर्ष 2009 में विदिशा से सांसद बनने के बाद पहली बार रायसेन आई तो उनका बड़ा ही जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता कहीं फल तो कहीं ड्राई फ्रूट खिलाकर दीदी का स्वागत कर रहे थे, तभी दीदी ने कहा आपके रायसेन में फेमस क्या है, तो कार्यकर्ता बोले कचौड़ी तो दीदी ने कहा ले आइए और दीदी ने रायसेन की कचौड़ी खाई, जिसकी उन्होंने खूब तारीफ की तब ही से उन्हे रायसेन की कचौड़ी पसंद थी। दीदी का जब भी रायसेन आगमन होता तो वह  कचौड़ी खाती। इसी तरह अब्दुल्लागंज से निकलने पर अब्दुल्लागंज की प्रसिद्ध गुलाब जामुन भी दीदी को खूब पसंद आई। गाड़ी रुकवा कर अब्दुल्लागंज की गुलाब जामुन का जायका भी दीदी लिया करती थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »