25 Apr 2024, 03:51:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंगलादेशी नेताओं ने सुषमा को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 8:46PM | Updated Date: Aug 7 2019 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के कई नेताओं ने भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बंगलादेश संसद में विपक्ष के उपनेता और जतियो पार्टी के अध्यक्ष गुलाम मुहम्मद कादिर, जेएसडी अध्यक्ष हसनुल हक इन्नु, आईबीएफबी अध्यक्ष हुमायूं रशीद ने पूर्व विदेश मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता स्वराज के असमायिक निधन पर शोक व्यक्त किया। कादिर ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामयिक निधन का समाचार सुनकर गहरा धक्का लगा। हमारी शोकाकुल परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। सर्वशक्तिमान ईश्वर उन्हें अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »