20 Apr 2024, 16:53:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुषमा के निधन पर भावुक हुए आनंद महिंद्रा, कहा- Mother India रुला गईं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 4:47PM | Updated Date: Aug 7 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सुषमा स्वराज के आखिरी ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा है, 'इस दिन को देख लिया आप ने लेकिन आपको हम फिर कभी ना देख पाएंगे RIP Mother India...You carry with you the affection of over a billion people.' आनंद महिंद्रा ने उन्हें मदर इंडिया की उपाधि दी है।
 
सुषमा के निधन की खबर के बाद बार-बार लोग उनके आखिरी ट्वीट को पढ़ रहे हैं जो बेहद मार्मिक है। एम्स ले जाने से महज तीन घंटे पहले ही उन्होंने एक ट्वीट किया था। यह ट्वीट जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक के लोकसभा में पारित होने को लेकर था। उन्होंने इस विधेयक के पारित होने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया था और जो पंक्ति लिखी थी ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें आभास हो गया हो कि वह इस दुनिया को छोड़कर जा रही हैं। सुषमा ने ट्वीट किया था, 'प्रधानमंत्री जी-आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »