20 Apr 2024, 16:43:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुषमा की अंतिम यात्रा में फूट-फूटकर रोए 96 साल के MDH के मालिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 4:46PM | Updated Date: Aug 7 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। सुषमा स्वराज के अचानक हुए निधन पर हर किसी को गहरा दुख पहुंचा है। सुषमा स्‍वराज के निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने उनको श्रद्धांजलि दी। इसी बीच एमडीएच मसाला कंपनी के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हो गए। उनका एक वीडियो भी सामने आ रहा है जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मपाल गुलाटी खुद को नहीं रोक पाए और अंतिम दर्शन के दौरान उनकी भी आंखे नम हो गई।
 
बात दें कि सुषमा स्वराज को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ ही देर बार उनका निधन हो गया। डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। सुषमा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके कारण ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने से मना कर दिया था। सुषमा स्वराज की निधन की खबर मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। रात में दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »