29 Mar 2024, 18:48:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर में महबूबा, उमर, सज्जाद लोन सहित 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 4:42PM | Updated Date: Aug 7 2019 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद घाटी में इन दिनों शांति का माहौल है। संचार-व्यवस्था ठप्प होने और तमाम प्रतिबंधों के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने राजनेताओं और एक्टिविस्टों सहित 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों को कानून व्यवस्था और शांति के लिए खतरा होने का हवाला देकर गिरफ्तार किया गया है।
 
जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पीपल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन और इमरान अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नेताओं को हरि निवास में रखा गया है। इनके साथ-साथ 100 से अधिक राजनेताओं और कार्यकर्ताओं को अभी तक घाटी में गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि उन्होंने गिरफ्तारी के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
 
अधिकारियों का कहना है कि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला रविवार रात से नजरबंद थे। अधिकारियों के मुताबिक राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब न हो इसलिए सोमवार रात को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन्हें भी हरि निवास गेस्ट हाउस में ही रखा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »