20 Apr 2024, 06:19:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुषमा स्वराज के निधन पर बोली हरसिमरत - मैंने एक बड़ी बहन को खो दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 3:07PM | Updated Date: Aug 7 2019 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बुधवार को कहा कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से देश ने एक महान नेता और उन्होंने अपनी बड़ी बहन को खो दिया है। हरसिमरत ने ट्वीट किया, आज भारत ने एक महान नेता, विश्व ने एक आर्दश इंसान और मैंने एक बड़ी बहन को खो दिया। सुषमा के साथ ही अपनी और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व अपने पति सुखबीर बादल की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कहा, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के जाने से खाली हुई जगह को कभी नहीं भरा जा सकता। 'वाहेगुरु' उन्हें शांति दें और अपनी शरण में आश्रय दें। साझा की गई तस्वीर में सुखबीर लाल रंग का पारंपरिक फुलकारी वाला हाथ का पंखा पकड़े और सुषमा और हरसिमरत हंसती हुई दिख रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »