29 Mar 2024, 19:33:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमरनाथ गुफा में 20,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने की पूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2015 9:35PM | Updated Date: Jul 6 2015 9:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में आज 20,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पूजा की। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 8,400 स्लॉट जारी कर गैर पंजीकृत यात्रियों को समायोजित किया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘श्री अमरनाथजी यात्रा के पांचवे दिन पवित्र गुफा में 20,822 श्रद्धालुओं ने पूजा की। अब तक 65,495 श्रद्धालु गुफा में पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं।’’ गंदेरबल जिले में बालटाल और अनंतनाग जिले में पहलगाम के दो मार्गों से दो जुलाई को 59 दिन की यात्रा शुरू होने के बाद एक दिन में श्रद्धालुओं के दर्शन का यह सर्वोच्च आंकड़ा है।

प्रवक्ता ने बताया कि एसएएसबी ने बालटाल और चंदनवाड़ी-पहलगाम में दो पहुंच नियंत्रण द्वारों से नौै जुलाई और 10 जुलाई को शुरू होने वाली यात्रा के लिए विभिन्न काउंटरों पर आॅन स्पॉट पंजीकरण के 84,00 स्लॉट (स्थान) जारी किए गए है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले आओ पहले पाओ के आधार पर यह जगह उपलब्ध है। यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए पंजीकरण की संबंधित तारीख पर यात्रा करने की सलाह दी गयी है।’’

बहरहाल, उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने सामुदायिक रसोई के संचालकों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मदद के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए है, जिससे कि वे श्रद्धालुओं के लिए लंगर सुविधा उपलब्ध कराने में सुगमता से अपनी ड्यूटी निभाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »