23 Apr 2024, 12:34:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2128 तीर्थयात्रियों के जत्थे ने शुरू की अमरनाथ यात्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2015 4:52PM | Updated Date: Jul 6 2015 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच 2128 तीर्थयात्रियों को लेकर सोमवार को पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए छठा जत्था यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। अमरनाथ गुफा दक्षिण कश्मीर में हिमालय में स्थित है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस जत्थे में 1562 पुरूष, 399 महिला, 20 बच्चे और 147 साधु हैं। आज सवेरे पांच बजे वह भगवती नगर आधार शिविर से 59 वाहनों में रवाना हुए। उन्होंने बताया कि यात्रा का जत्था जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटनीटॉप को पार कर चुका है और शाम तक वह बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों तक पहुंच जाएगा। आज के जत्थे को मिलाकर अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू आधार शिविर से कुल 11,218 यात्री रवाना हो चुके हैं। आज सुबह तक 15,000 श्रद्धालु अमरनाथ में हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »