16 Apr 2024, 23:02:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाह, सीतारमण, स्वराज सहित भाजपा नेताओं ने गर्ग को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 1:53AM | Updated Date: Jul 22 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित पार्टी के विभिन्न नेताओं ने दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग को रविवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर दिल्ली भाजपा कार्यालय में रखा गया था, जहां पर प्रमुख नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की।

शाह ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने बाद ट्वीट करके कहा कि गर्ग का निधन भाजपा परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की जनता की सेवा और संगठन के लिए समर्पित मांगे राम का जीवन सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है।’’ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत कई पार्टी नेताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व विदेश मंत्री स्वराज और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन किये और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »