19 Mar 2024, 14:21:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 4:29PM | Updated Date: Jul 20 2019 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। शीला कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा थी और पन्द्रह वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी। 81 वर्षीय शीला दीक्षित का निधन हो गया है और वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें आज सुबह दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
हाल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शीला दीक्षित को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा था। शीला दीक्षित को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी माना जाता था।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »