18 Apr 2024, 23:17:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा में मोटर व्हीकल बिल पेश, गडकरी बोले - जुर्माने से नहीं डरते लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 5:28PM | Updated Date: Jul 15 2019 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोकसभा में मोटर वेहिकल संशोधन बिल सोमवार को पेश किया गया। मोटर यान (संशोधन) अधिनिमय विधेयक, 2019 विपक्ष के विरोध के बीच सोमवार को लोकसभा में पेश किया। गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने इसे सदन में पेश किया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में हर साल पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें पांच लाख लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए नियमों को कड़ा बनाने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद पिछली सरकार के पांच साल के कार्यकाल में उनका मंत्रालय देश में सड़क दुर्घटनाओं में मात्र साढ़े तीन से चार प्रतिशत तक की कमी ला सका जो उनकी विफलता है। उन्होंने कहा कि देश में लोग स्वयं नियमों का पालन नहीं करना चाहते। उन्हें 50 या 100 रुपये के जुर्माने से डर नहीं लगता और इसलिए जुमार्ना बढ़ाने की जरूरत है। एक ही व्यक्ति के नाम पर कई लाइसेंस होते हैं। देश में 30 लाख बोगस लाइसेंस हैं। 
 
इससे पहले कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह इस विधेयक के कुछ अंशों का विरोध कर रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार को किसी भी परमिट, योजना या लाइसेंस में बदलाव का अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को पेश करने से पहले राज्यों के साथ परामर्श किया जाना चाहिये। उन्होंने वाहनों के पंजीकरण का अधिकार डीलरों को देने का भी विरोध किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »