29 Mar 2024, 02:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

साक्षी-अजितेश के साथ कोर्ट में मारपीट - HC ने पिता को लगाई फटकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 2:40PM | Updated Date: Jul 15 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इलाहाबाद। भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा और उसके पति अजितेश की अर्जी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई जिसमें अदालत ने साक्षी के पिता राजेश मिश्रा को फटकार लगाई। इस बीच ये भी खबर आई कि अदालत परिसर में साक्षी और अजितेश के साथ मारपीट की गई। लेकिन पुलिस ने मारपीट से इनकार किया है।
 
अदालत से साक्षी और अजितेश ने गुहार लगाई कि उनकी जान को खतरा है। बरेली पुलिस उनकी अर्जी पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। हाईकोर्ट ने साक्षी और अजितेश को बालिग माना और साक्षी के पिता के व्यवहार को गलत माना। आपको बता दें कि साक्षी ने एक वीडियो जारी कर ये बताया था कि उसकी और उसके पति की जान खतरे में है। उसके पिता गुंडों के जरिए उसका पीछा करा रहे हैं। ये बात अलग है कि बरेली के बिथरी चैनपुर से विधायक राजेश मिश्रा ऊर्फ पप्पू भरतौल ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी बालिग है और उसने जो फैसला किया है उससे उन्हें ऐतराज नहीं है।
 
साक्षी और अजितेश के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किलों के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में मारपीट की गई। लेकिन इस विषय पर पुलिस की तरफ से तत्काल प्रतिक्रिया आई। ये बात अलग है कि जब उनके मुवक्किलों को सुरक्षा के निर्देश थे तो इस तरह की घटना कई सवाल खड़े करती है। पुलिस की मौजूदगी में अजितेश की पिटाई हुई। अभी ये कह पाना मुश्किल है कि आखिर वो कौन लोग थे। लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में जो कुछ हुआ उससे साक्षी और अजितेश के डर पर मुहर लगाने के लिए पर्याप्त है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »