19 Apr 2024, 09:30:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

‘अच्छे प्रशासन’ के लिए वोट करे दिल्ली: सीतारमण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 12:51AM | Updated Date: Jul 15 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि राजधानी दिल्ली देश का ‘दिल ’ है और लोगों को पता है कि यहां ‘अच्छे प्रशासन’ के लिए किसे चुनना है। सीतारमण ने रविवार को यहां आयोजित आवास कल्याण संघों के महासम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए तीन गिरारी वाले ताले का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि इस ताले में सबसे उपर की गिरारी केन्द्र है, दूसरी राज्य सरकार और तीसरी दिल्ली के तीनों निगम। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस ताले को खोलने के लिए किसी चाबी की जरूरत नहीं है बल्कि एक सही ‘काम्बिनेशन’ की जरूरत है जिसका एक कोड होता है और यह कोड दिल्ली के मतदाताओं के पास है।
 
उन्होंने पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों की जरूरतों के बारे में जोरदार तरीके से अपनी बात रखी है। वित्त मंत्री ने दिल्ली के साथ अपने रिश्ते का उल्लेख करते हुए कहा कि वह 19 वर्ष की उम्र में दिल्ली के जवाहरलाल विश्वविद्यालय में आयी थी। महासम्मेलन में आवास कल्याण संघों के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं तथा विकास कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गयी। राजधानी में 1200 से अधिक आवास कल्याण संघ हैं जिनमें 10 लाख से अधिक लोग रहते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »