28 Mar 2024, 21:46:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिम न देने पर कलराज मिश्र के दामाद ने एयरटेल कर्मचारी को पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 6:11PM | Updated Date: Jul 14 2019 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता कलराज मिश्र के दामाद का एक दबंगई भरा मामला सामने आया है। कलराज मिश्र का दामाद बताने वाले डॉक्‍टर रत्नेश द्विवेदी ने पहले एयरटेल कर्मचारी को शोरूम में घुसकर पीटा और फिर भद्दी-भद्दी गालियां दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रत्नेश द्विवेदी पर दरोगा को धमकाने के मामले भी केस दर्ज कर लिया है।
 
कुछ दिनों पहले रत्नेश पर नदेसर इलाके में एयरटेल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। अरोप लगा कि सिम देने से मना करने पर एयरटेल ऑफिस के एक कर्मचारी की रत्नेश ने पिटाई की। वहां मौजूद महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया गया और भद्दी-भद्दी गालियां दी। इस मारपीट वीडियो भी वायरल हो गया।इसके बाद कर्मचारियों की तहरीर पर कैंट थाने में मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज हुआ था।
 
इसी मामले की जांच कर रहे दरोगा अजय पाल ने डॉ. रत्नेश को फोन किया तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। खुद को कलराज मिश्र का दामाद बताते हुए वर्दी उतरवा लेने की धमकी दी। धमकी देने का आडियो वायरल हो गया तो मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद दरोगा अजय पाल की तहरीर पर रविवार को कैंट थाने में केस दर्ज किया गया। सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार के अनुसार आडियो सामने आने के बाद दरोगा अजय पाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेगा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »