29 Mar 2024, 14:23:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा - राहुल गांधी को भी भेजा त्याग पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 4:35PM | Updated Date: Jul 14 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सिद्धू ने 10 जून को राहुल गांधी के नाम से त्याग पत्र भेजा था, जिसे उन्होंने आज ट्वीट कर सार्वजनिक किया। हालांकि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल का कहना है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू का कोई इस्तीफा नहीं पहुंचा है। इस्तीफे की जानकारी उन्हें मीडिया से ही पता चली है। 
 
वहीं, सिद्धू ने एक अन्य ट्वीट कर कहा है कि वह अपना इस्तीफा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंपेंगे। एक माह पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके विभाग में बदलाव किया था। सिद्धू स्थानीय निकाय मंत्री थे, कैप्टन ने लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव करते हुए उन्हें ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन सिद्धू इससे नाराज थे। उन्होंने अभी तक ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्यभार नहीं संभाला था। 
 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ रिश्तों में खटास और अपना विभाग बदले जाने के बाद कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू 9 जून के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए। सिद्धू काफी दिनों से राज्य की राजनीति से गायब थे। वह पिछले दिनों माता वैष्णो देवी के भवन में तपस्‍या में लीन थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »