26 Apr 2024, 02:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम ही कर रहे है खुलासा कौन है, वो जो मोदी तक को लगा सकता है डांट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 2:06AM | Updated Date: Jul 14 2019 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में अगर सबसे कद्दावर नेताओं की बात करें तो सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आता है। अन्य नेताओं में अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी हैं जो उनके बाद सबसे ज्यादा प्रभाव रखते हैं। लेकिन सबसे प्रभावशाली नेता तो मोदी ही हैं। क्या आपको पता है कि भाजपा में एक नेता है जो मोदी तक को डांट सकता है। जी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक खुद पीएम मोदी ही उस नेता का नाम बता चुके हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि वो नेता कौन है।

ये है वो नेता जिसका हो रहा है जिक्र- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी डांट सकने वाली नेता सुमित्रा महाजन हैं। सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष रह चुकी हैं। वो लंबे समय से भाजपा के साथ रही हैं और वरिष्ठतम नेताओं में आती हैं। इंदौर से ताल्लुक रखने वाली सुमित्रा ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा था। उनको टिकट देने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन बाद में उन्होंने ही न लड़ने का ऐलान कर दिया था।

जानें मोदी ने क्या कहा था उनके बारे में- जी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक चुनाव से पहले जब सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष थीं, तब मोदी ने उनके सदन को चलाने की सराहना की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि भाजपा में सिर्फ सुमित्रा महाजन ही एक ऐसी नेता हैं जो मुझको भी डांट लगा सकती हैं। उन्होंने कहा था कि मैं उनको ताई कहता हूं और हम दोनों ने संगठन के लिए बहुत काम किया है। इसी दौरान वो बोले थे कि बहुत कम लोगों को पता होगा कि हमारी पार्टी में अगर मुझे कोई डांट सकता है, तो वह ताई ही हैं।

आठ बार जीत चुकी हैं चुनाव- भाजपा में रहकर संगठन मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा चुकीं सुमित्रा इस समय 77 साल की हैं। इतना ही नहीं उनका राजनीतिक कद और जनता में स्वीकार्यता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वो आठ बार लगातार चुनाव जीत चुकी हैं। वो इंदौर सीट से वर्ष 1989 से 2014 के बीच लगातार चुनाव लड़ीं और हर बार उन्होंने जीत का परचम लहराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »