17 Apr 2024, 04:27:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टीम चंद्रयान-2 में 30 प्रतिशत महिला सदस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 1:44AM | Updated Date: Jul 14 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। चंद्रयान-2 अभियान टीम में परियोजना निदेशक और मिशन निदेशक समेत करीब 30 प्रतिशत सदस्य महिलाएं हैं। चंद्रयान-2 को सोमवार की सुबह लाँच किया जायेगा। सूत्रों  के मुताबिक परियोजना निदेशक एम वनिता एक इलेक्ट्रानिक सिस्टम इंजीनियर है। वनिता प्रारंभ में इस ऐतिहासिक दायित्व को संभालने के लिए अनिच्छुक  थी, लेकिन बाद में इसरो सेटेलाइट सेंटर डायरेक्टर एम अन्नादुरई के समझाने पर वह यह जिम्मेदारी लेने पर सहमत हुईं। इसी प्रकार मिशन निदेशक रितु करिधल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस  बेंगलुरू से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्रातकोत्तर उपाधि प्राप्त हैं। इसके अलावा अभियान से जुड़े सदस्यों में करीब 30 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »