19 Apr 2024, 12:13:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंत्री रामविलास पासवान के सांसद भाई को दिल का दौरा- वेटिलेटर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 2:07PM | Updated Date: Jul 12 2019 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के समस्तीपुर से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पासवान को गुरुवार की रात दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लोजपा के एक नेता ने शुक्रवार को बताया कि लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान ने दिल्ली स्थित आवास पर रात में सीने में दर्द की शिकायत की थी।
 
इसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चिकित्सकों ने दिल का दौरा की बात कही है। फिलहाल उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना है। बिहार के लोजपा के कई नेता भी उनका हालचाल जानने दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »