29 Mar 2024, 05:27:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक-गाेवा संकट के विरोध में कांग्रेस का संसद के बाहर प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 3:19PM | Updated Date: Jul 11 2019 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार पर सियासी संकट और गोवा के 10 कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को संसद परिसर में धरना देकर विरोध जताया। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। पार्टी के कई आला नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त कर कर्नाटक सरकार गिराकर लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है।
 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गोवा में कांग्रेस विधायकों के मुद्दे को भी उठाएगी। साथ ही संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस कर्नाटक और गोवा के मुद्दे पर विरोध जता रही है। विरोध प्रदर्शन के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि हमलोग यहां कर्नाटक और गोवा मुद्दे पर विरोध कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »